भगवान परशुराम जी के पावन जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर विधानसभा शिकारपुर अंतर्गत ग्राम रानऊ स्थित अवंतिका बैंक्वेट एंड रिसोर्ट में समस्त ब्राह्मण समाज द्वारा एक भव्य एवं गरिमामयी ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन में विधानसभा शिकारपुर सहित जनपद की विभिन्न विधानसभाओं से हजारों की संख्या में विप्र बंधुओं ने अपनी श्रद्धापूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई।
ब्राह्मण समाज सदैव “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना को आत्मसात करते हुए सर्वसमाज एवं जरूरतमंदों के साथ खड़ा रहता है। यूजीसी के विषय पर अपनी स्पष्ट राय रखते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी से ब्राह्मण एवं सवर्ण समाज के बच्चों के हितों की रक्षा हेतु विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।
इस अवसर पर परम पूज्य श्री शिवचैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज की अध्यक्षता में अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और भी बढ़ाया। 🙏
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अनिल शर्मा विधायक शिकारपुर ने सभी का आभार व्यक्त किया।