गाजियाबाद। गाजियाबाद के राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RKGIT) कॉलेज के हॉस्टल में बीटेक प्रथम वर्ष के 18 वर्षीय छात्र हर्ष सिसोदिया की छठी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इस घटना के बाद छात्र के पिता अरविंद सिसोदिया ने कॉलेज प्रबंधन को लिखित शिकायत सौंपकर करीब सात से आठ सीनियर छात्रों पर रैगिंग करने का गंभीर आरोप लगाया है.