बुलन्दशहर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन बुलन्दशहर परिसर में अधिवक्ता शिवा कुरैशी की बैंड सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता तरीकत सोलंकी एवं अधिवक्ता राहत हकीम ने शिवा कुरैशी को बैंड पहनाकर विधि व्यवसाय में उनके नए सफर की शुरुआत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जनपद बुलन्दशहर में विभिन्न लॉ कॉलेजों से विधि की शिक्षा पूर्ण करने के बाद छात्र-छात्राएं बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में पंजीकरण कराते हैं। इसके बाद संबंधित बार एसोसिएशन में पंजीकरण कर वरिष्ठ अधिवक्ताओं के मार्गदर्शन में विधि व्यवसाय की शुरुआत करते हैं। इसी परंपरा के तहत अधिवक्ताओं द्वारा अपने जूनियर अधिवक्ताओं की बैंड सेरेमनी आयोजित कर उनका उत्साहवर्धन किया जाता है।
इसी क्रम में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन बुलन्दशहर परिसर स्थित ब्लॉक-सी के चैंबर नंबर-37 में अधिवक्ता तरीकत सोलंकी ने अपनी जूनियर अधिवक्ता शिवा कुरैशी, पुत्री बाबू खान, निवासी गोरखी, सिकंदराबाद की बैंड सेरेमनी का आयोजन किया। कार्यक्रम में अधिवक्ता राहत हकीम ने भी सहभागिता करते हुए शिवा कुरैशी को बैंड पहनाया।
बैंड सेरेमनी के अवसर पर शिवा कुरैशी ने केक काटकर खुशी साझा की। कार्यक्रम में उमेश कौशिक, शाकिर अली, प्रमोद गोस्वामी, शाहिद मलिक, शैलेंद्र कुमार एवं दानिश कुरैशी सहित कई अधिवक्ताओं ने उन्हें विधि क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
वहीं अनुकृति यादव, नौशीन, फिजा सोलंकी, रोशनी गहलोत, इमराना मंसूरी, अफसा एवं साइना सहित अन्य लोगों ने मिठाई खिलाकर शिवा कुरैशी का अभिनंदन किया।
इस दौरान मौजूद अधिवक्ताओं ने कहा कि विधि व्यवसाय में सफलता के लिए निरंतर अध्ययन, अनुशासन और वरिष्ठ अधिवक्ताओं का मार्गदर्शन बेहद महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।